कोरबा-कटघोरा दौरे पर रहेंगे पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, आदिवासी महासम्मेलन में होंगे शामिल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 24 एवं 25 मई 2026 को कोरबा एवं कटघोरा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे विभिन्न कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा आदिवासी अधिकार एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर संवाद करेंगे।

प्रवास के प्रथम दिवस 24 मई को वे अंबिकापुर से कटघोरा पहुंचेंगे और ग्राम पंचायत मड़ई अंतर्गत ग्राम बुका में विस्थापित आदिवासी हसदेव जलाशय संघर्ष समिति द्वारा आयोजित “जल-जंगल-जमीन पर आदिवासी अधिकारों की रक्षा हेतु राज्य स्तरीय महासम्मेलन” में शामिल होंगे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है।

महासम्मेलन में दीपक बैज, डॉ. चरणदास महंत एवं जयसिंह अग्रवाल भी शामिल होंगे।

सम्मेलन के पश्चात टी.एस. सिंहदेव कटघोरा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे।

प्रवास के दूसरे दिन 25 मई को वे जमनीपाली, दर्री, बालको, कोरबा, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा एवं पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से मुलाकात करेंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में विशेष उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *