वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने जिला कांग्रेस कोरबा की बैठक

08 Sep 2025 कोरबा: वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर के आरोपों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा “वोटर अधिकार यात्रा महासभा” का आयोजन 9 सितम्बर को सुबह 11.30 बजे बिलासपुर के मुंगेली नाका स्थित स्वीमिंग पुल के पास किया जाएगा। इसी कड़ी में कार्यक्रम को सफल बनाने और कोरबा जिला कांग्रेस की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आज टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थु लाल यादव ने की। उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा और विधानसभा चुनावों में चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध रही है और अब वोटों की हेराफेरी के प्रमाण सामने आ रहे हैं।

9 सितम्बर को बिलासपुर रवाना होंगे कार्यकर्ता

श्री यादव ने बताया कि कोरबा शहर कांग्रेस से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 9 सितम्बर को सुबह 9 बजे बिलासपुर रवाना होकर महासभा में शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने जानकारी दी कि आगामी 16 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट के मुख्य आतिथ्य में कोरबा में विशाल मशाल यात्रा निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे। इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, नेता प्रतिपक्ष, सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायक शामिल होंगे।

बस्तर आपदा पीड़ितों के लिए सहयोग

बैठक में पूर्व महापौर राजकिशोर ने बस्तर में भारी बारिश से आई आपदा पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशभर से सहयोग राशि एकत्रित कर बस्तर भेजी जाएगी। इसके तहत उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्वेच्छा से सहयोग राशि प्रदान की और 17 सितम्बर तक आगे भी टी पी नगर कांग्रेस कार्यालय में नाम-पता दर्ज कर सहयोग देने की अपील की गई।

बैठक में बड़ी संख्या में नेता रहे उपस्थित

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह, विकास सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, सेवादल प्रमुख प्रदीप पुरायणे, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में मौजूद अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में पुष्पा पात्रे, धुरपाल सिंह कंवर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, संतोष राठौर, बसंत चंद्रा, मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, डॉ.एल.पी. साहू, रोपा तिर्की, अश्वनी पटेल, बुद्धेश्वर चौहान, देवीदयाल सोनी, मुकेश राठौर, अविनाश बंजारे, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, सुखसागर निर्मलकर, रेखा त्रिपाठी, गजानंद साहू, संगीता श्रीवास, रज्जाक खान, मीरा सिंह, शशि अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, सीमा उपाध्याय, अशोक कंवर, बच्चु मखवानी, दुर्गा सिंह, शिव भट्ट, तुलसी सिंह, अवधेश लाठिया, राजकुमार श्रीवास, सुभद्रा सिंह, क्रांति यादव, टिंकी मानिकपुरी, माधुरी ध्रुव, पवन चौहान, सुनील निर्मलकर, पवन विश्वकर्मा, अजीत बर्मन, मोहित रजक, चित्रलेखा चंद्रा, शालिनी राही, मधुरानी, अनिल सिंह, उमेश मरकाम, राधेश्याम यादव, विजय आदिले, दीपक वस्त्रकार, राजेन्द्र कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *