26 Sep 2025 कोरबा: जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की 93वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
इस मौके पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने डॉ. सिंह के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अपनी नम्रता, कर्मठता और प्रतिबद्धता के लिए विश्वभर में जाने जाते हैं। वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने जिस तरह से भारत को आर्थिक चुनौतियों से बाहर निकाला, वह देश के इतिहास का निर्णायक अध्याय है।

बुधवारी वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद सुकसागर निर्मलकर ने कहा कि राजनीति में आने से पहले डॉ. सिंह एक प्रख्यात अर्थशास्त्र के शिक्षक थे। बाद में वित्त मंत्री के तौर पर उन्होंने भारत को आर्थिक संकट से उबारकर नए सुधारों की नींव रखी।इस अवसर पर पार्षद सुभाष राठौर, पूर्व पार्षद मनकराम साहू, अविनाश बंजारे, जिला कांग्रेस पदाधिकारी रमेश वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद किया।कार्यक्रम में सुनील उपाध्याय, सुरेश दास, सलमान रजा, भोलु गुप्ता, अमित पन्ना और जिला कांग्रेस कार्यालय के महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।