कोरबा विधानसभा में कांग्रेस संगठन विस्तार: 10 मंडल, 67 वार्ड और 299 बूथ कमेटियों के गठन के लिए प्रभारियों की नियुक्ति

10 April 2026 कोरबा: जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी 10 मंडल कमेटी, 67 वार्ड कमेटी, एवं 299 बूथ कमेटी बनाने के लिए ब्‍लॉक वार दो – दो प्रभारी नियुक्‍त किया है, जो अपने – अपने प्रभार ब्‍लॉक में जाकर ब्‍लाॅक अध्‍यक्ष, मंडल अध्‍यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद, वरिष्‍ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवा कांंग्रेस के पदाधिकारियों से समन्‍वय स्‍थापित कर 15 अप्रैल तक मंडल, वार्ड एव बूथ कमेटी का गठन करेंगे । जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने कोरबा शहर ब्‍लॉक हेतु राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर एवं हीरालाल साहु को प्रभारी बनाया है । कोरबा ब्‍लॉक में वार्ड क्र. 1 से वार्ड क्र. 18 तक को शामिल किया गया है। वहीं निहारिका ब्‍लाॅक की जिम्‍मेदारी दुष्‍यंत शर्मा एवं रेखा त्रिपाठी को सौंपा गया है, यहां वार्ड क्र. 19 से वार्ड क्र. 37 तक शामिल है । कुसमुण्‍डा ब्‍लाॅक के लिए धुरपाल सिंह कंवर एवं मनीराम साहु प्रभारी बनाए गये हैं, जो वार्ड क्र. 61 से वार्ड क्र. 66 तक के वार्डों में कमेटी गठन करने में मदद करेंगे । दर्री ब्‍लाॅक के वार्ड क्र. 48 से वार्ड क्र. 60 तक एवं वार्ड क्र. 67 के लिए अर्चना उपाध्‍याय एवं मनहरण लाल राठौर (इंटक) को प्रभारी नियुक्‍त किया गया है तथा बालको ब्‍लॉक के वार्ड क्र. 38 से वार्ड क्र. 47 तक के लिए आनंद पालीवाल एवं रवि सिंह चंदेल को प्रभारी बनाया गया है । जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने नव नियुक्‍त प्रभारियों को आवश्‍यक दिशा – निर्देश देते हुए कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसार संगठन सृजन अभियान के तहत् संगठानात्‍मक पूर्णता एवं संगठन की मजबूती को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला कमेटी, ब्‍लाॅक कमेटी के गठन के बाद मंडल कमेटी, वार्ड कमेटी एवं बूथ कमेटी का गठन तत्‍काल प्रभाव से पूर्ण किया जाना आवश्‍यक है । श्री राठौर ने बताया कि कोई भी सक्रिय कार्यकर्ता पद से वंचित ना रह जाए तथा कोई भी पदाधिकारी एक से अधिक पद पर दर्ज ना होने पाए इस बात का विशेष ध्‍यान रखना होगा साथ ही विशेष रूप से ध्‍यान रखें कि जिला, ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड के अध्‍यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारी सहित पार्षद, पूर्व पार्षद, वरिष्‍ठ एवं सक्रिय कांग्रेस नेताओं को उनके निवासरत बूथ में बूथ अध्‍यक्ष एवं बूथ लेवल एजेंंट नियुक्‍त किया जाना जरूरी एवं महत्‍वपूर्ण है । कोई भी बड़ा पदाधिकारी बूथ अध्‍यक्ष या बी एल ए के पद को छोटा ना समझे । सबसे अहम जिम्‍मेदारी बूथ अध्‍यक्ष एवं बी एल ए के पास होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *