कोरबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

30 June 2026 कोरबा: जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अंतर्गत दर्री-जमनीपाली, बालको और कुसमुण्डा ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कोरबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई टीम में संगठन के अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कोरबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष मुकेश राठौर के मार्गदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू द्वारा जारी की गई।

ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू ने बताया कि नई टीम का गठन संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यकारिणी में जितेंद्र सोनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्ष के रूप में महावीर जैन, अनुज जायसवाल, सतनाम सिंह मल्होत्रा, जीवन लाल चौहान, हरनारायण राठौर एवं कुंजबिहारी साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

महामंत्री पद पर यश लाम्बा, मनीष डिडवानिया, अंकित वर्मा, रवि सचदेवा, अमन केडिया, आनंद श्रीवास, डॉ. गणेश अग्रवाल एवं शालू पनरिया को नियुक्त किया गया है।

सचिव पद पर अरुण यादव, देवकुमार जायसवाल, पवन कुमार विश्वकर्मा, अभय बेरीवाल, प्रियंक गोयल, सनद पटेल, अविनाश बंजारे, मेहुल अग्रवाल, साजन अग्रवाल एवं ग्रेडियन गैल्यिर को स्थान दिया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शबनम मसीह, समीर अंसारी, कन्हैया राठौर, संजीदा बेगम, लक्ष्मी महंत एवं राजकुमारी महंत को शामिल किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि शहर के चारों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यकारिणी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा तथा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मार्गदर्शन में अनुमोदित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *