सावन के प्रथम दिवस पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं, भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

30 July 2026 कोरबा: पवित्र सावन माह के प्रथम दिवस पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान शिव के समस्त भक्तों एवं कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने शुभकामना संदेश में जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। शास्त्रों में भगवान शिव की महिमा का विस्तृत वर्णन मिलता है तथा सावन माह में शिवलिंग पर जल अर्पित करने, जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है।

उन्होंने कहा कि सावन का यह पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है तथा भगवान शिव की आराधना से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

जयसिंह अग्रवाल ने सावन माह के शुभ अवसर पर समस्त कोरबावासियों के लिए भगवान भोलेनाथ से उन्नति, प्रगति, वैभव, ऐश्वर्य, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए सभी के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *