30 July 2026 कोरबा: नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस से संबंधित एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़ तथा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
बैठक में छत्तीसगढ़ में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों एवं रणनीतियों की विस्तृत समीक्षा की गई। नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी चर्चा की।
बैठक के पश्चात छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने मीडिया से चर्चा करते हुए बैठक में हुई रणनीतिक चर्चाओं और संगठनात्मक विषयों की जानकारी साझा की।
