03 March कोरबा: पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल की ओर से समस्त प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व हमें मनमुटाव दूर कर एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए तथा समाज में सौहार्द और सद्भाव निरंतर मजबूत हो। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। दिनांक – 4 मार्च 2026, दिन – बुधवार
समय – प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, स्थान – स्वर्ण सिटी, दर्री रोड, अग्रसेन कॉलेज के पास, कोरबा

उन्होंने सभी नागरिकों से सपरिवार एवं अपने संगी-साथियों सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने विशेष आग्रह किया कि होली का पर्व सुरक्षित, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। अनावश्यक पानी की बर्बादी न करें, पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लें तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। पशु-पक्षियों को हानि पहुंचाने वाले कृत्यों से बचें और समाज में प्रेम व सद्भाव का संदेश दें।
उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि त्योहार की खुशी के साथ-साथ प्रकृति, जल और जीव-जंतुओं की भी रक्षा करें, तभी होली का सच्चा आनंद और महत्व सार्थक होगा।
