18 March 2026 कोरबा: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हिन्दू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा एवं चेट्रीचंड्र के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ये सभी पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था और नई शुरुआत के प्रतीक हैं। हिन्दू नववर्ष जहां नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश देता है, वहीं चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना से जीवन में सकारात्मकता और शक्ति का संचार होता है।
उन्होंने कहा कि गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र जैसे पर्व समाज में भाईचारा, प्रेम और एकता का संदेश देते हैं। इन अवसरों पर हमें अपने परंपराओं और संस्कारों को संजोते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
श्री अग्रवाल ने कामना की कि ये पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आएं तथा क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।
