पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महावीर जयंती पर दी शुभकामनाएं, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने का दिया संदेश

31 March 2026 कोरबा: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, अहिंसा, शांति और सद्भाव के प्रतीक भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव (महावीर जयंती) के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने समस्त कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी द्वारा दिया गया “जियो और जीने दो” का संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। उनके बताए मार्ग पर चलकर हम समाज में प्रेम, भाईचारा और सहिष्णुता को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के आदर्श हमारे जीवन में सत्य, प्रेम और करुणा का संचार करते हैं तथा हमें मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि भगवान महावीर स्वामी का जीवन त्याग, तप और आत्मसंयम का अद्भुत उदाहरण है। उनके सिद्धांत हमें न केवल व्यक्तिगत जीवन में बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर भी शांति और संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में उनके विचार हमें संयम, सादगी और नैतिक मूल्यों की ओर लौटने का संदेश देते हैं।

महावीर जयंती के इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने भगवान महावीर स्वामी से प्रार्थना करते हुए सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-शांति, अमन-चैन, ऐश्वर्य, वैभव, प्रगति, उन्नति, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पावन पर्व पर हम सब मिलकर अहिंसा, प्रेम और सद्भाव के मूल्यों को अपनाएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *