पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

13 Jan 2026 कोरबा: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सूर्य उपासना के पावन पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस शुभ अवसर पर नगर एवं जिलेवासियों के लिए सुख-समृद्धि, अमन-चैन, वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, प्रसिद्धि एवं दीर्घायु की कामना की है।

अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति शीत ऋतु के विदाई और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक पर्व है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की उपासना का विशेष महत्व है तथा स्नान, दान एवं पुण्य कर्म करने की परंपरा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि मकर संक्रांति का पर्व देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों से श्रद्धा, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कहीं यह लोहड़ी, कहीं पोंगल, कहीं संक्रांत तो कहीं खिचड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है, जो हमारी सांस्कृतिक एकता और विविधता का प्रतीक है। श्री अग्रवाल ने सभी को यह पावन पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और खुशहाली के साथ मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *