19 Jan 2025कोरबा: दर्री स्थित एचटीपीपी (सीएसईबी) प्रबंधन द्वारा कुछ कारणों से कॉलोनी से होकर स्याहीमुड़ी–रामनगर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को बंद कर दिए जाने से स्याहीमुड़ी सहित आसपास के ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर स्याहीमुड़ी के नागरिकों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से संपर्क कर अपनी रोजमर्रा की कठिनाइयों से अवगत कराया।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को हो रही व्यावहारिक दिक्कतों को समझा तथा एचटीपीपी प्रबंधन के साथ बैठक कर आम जनता की सुविधा के लिए कम से कम 6 फीट चौड़ा मार्ग खोलने की मांग मजबूती से रखी।

जयसिंह अग्रवाल के सतत प्रयासों और सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप मुख्य अभियंता हेमंत सिंह एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पांडेय ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग खोलने पर सहमति प्रदान की। इस निर्णय से स्याहीमुड़ी एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन फिर से सुचारु हो सकेगा।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने जयसिंह अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वास्तव में आम जनता के नेता हैं, जो जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनका समाधान कराते हैं। उनके प्रयासों से अब आम नागरिकों को राहत और सुगमता का अनुभव होगा।इस दौरान कोरबा शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, प्रदेश सचिव विकास सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू, राजेंद्र तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष राकेश पंकज, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद सुखसागर निर्मलकर, रवि चंदेल, पूर्व पदाधिकारी सुधीर जैन, मस्तूल सिंह कंवर, रोपा तिर्की, रेखा त्रिपाठी, अघन बाई कंवर, शशि साहू, सुरेन्द्र यादव, संगीता श्रीवास, देवीदयाल तिवारी, डॉ. डी.आर. नेताम, जाकिर खान, राजेंद्र सिंह ठाकुर, सत्येन्द्र सिंह ठाकुर, आशीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
