01 April 2026 कोरबा: भगवान श्री हनुमान के पावन प्रकटोत्सव पर्व के अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री हनुमान का यह पावन जयंती पर्व सभी के जीवन से दुख-दर्द और कष्टों का नाश करे तथा प्रत्येक व्यक्ति को बल, बुद्धि, भक्ति और साहस प्रदान करे।

उन्होंने कहा कि महाबली हनुमान जी शक्ति, पराक्रम, सेवा और समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सत्य, निष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्री अग्रवाल ने कामना की कि हनुमान जी की कृपा से समाज में सुख-शांति, अमन-चैन और आपसी भाईचारा बना रहे तथा प्रदेश और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।
पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि भगवान हनुमान का यह पावन प्रकटोत्सव पर्व हम सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, प्रसिद्धि, उन्नति, वैभव, ऐश्वर्य, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर श्रद्धालु भक्त पूरे विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन, व्रत और उपवास कर महाबली हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई पूजा से भगवान वीर हनुमान अपने भक्तों की समस्त बाधाओं को दूर करते हैं। उनके आशीर्वाद से मनुष्य को बुद्धि, विवेक और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है तथा जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति मिलती है।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि इस पावन पर्व को श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाते हुए समाज में सद्भाव, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दें। श्री अग्रवाल ने एक बार पुनः सभी को हनुमान प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखमय और मंगलमय जीवन की कामना की।
