हनुमान जयंती पर नेहरू नगर में विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन, कृपाराम साहु ने भक्तों को दिया आमंत्रण

01 April 2026 कोरबा: प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु के नेतृत्व में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं भंडारे का आयोजन रखा गया है।

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 44 नेहरू नगर में स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल, दिन गुरुवार को प्रातः 9 बजे से विधि-विधान के साथ भगवान श्री हनुमान की पूजा-अर्चना एवं हवन किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

उन्होंने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत दोपहर 1 बजे से भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में हनुमान भक्त शामिल होकर पूजा-अर्चना करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं।

श्री साहु ने सभी हनुमान भक्तों, क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर पर भगवान श्री हनुमान के जन्मोत्सव में सहभागी बनें तथा पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आस्था, श्रद्धा और आपसी भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *