18 April 2026 कोरबा: प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शांति देवी मेमोरियल सोसाइटी के सौजन्य से जिला कांग्रेस कार्यालय, टी.पी. नगर कोरबा के सामने राहगीरों और आमजनों के लिए शीतल शरबत का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। सोसाइटी के पीआरओ सुरेश कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा कार्य अप्रैल से जून माह तक लगातार संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 19 अप्रैल 2026, दिन रविवार को प्रातः 11 बजे किया जाएगा, जिसमें पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह पहल लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे। सोसाइटी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से इस पुनीत कार्य में शामिल होने की अपील की है।
