03 May 2026 कोरबा: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 4 मई 2026, सोमवार को शाम 5 बजे ओपन थियेटर, घंटाघर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
उन्होंने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होने की अपील की है।
