25 Dec 2025 कोरबा: उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज जिला युवा कांग्रेस, कोरबा (शहर) द्वारा टीपी नगर चौक में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आरएसएस–भाजपा का पुतला दहन कर युवाओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्नाव गैंगरेप पीड़िता एक बार फिर न्याय की गुहार लगाने सड़कों पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जघन्य अपराध के आरोपी भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलना देश की न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक पीड़िता को पूर्ण न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की कि पीड़िता को शीघ्र और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित किया जाए।
इस विरोध प्रदर्शन में जिला युवा कांग्रेस के पवन विश्वकर्मा, सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास, अमित सिंह, सुजीत बर्मन, नारायण यादव, आशीष गुप्ता, हरीश भारती, लगन चौहान, मिनकेतन गबेल, अरुण यादव, आकाश प्रजापति, संजय महंत, अभिषेक तंबोली, घनश्याम चौहान, सोयल साहू, आशीष खड़िया, अभिषेक ठाकुर, तुषार दुबे, दिनेश जायसवाल, सूरज चौहान, राजेश यादव, अर्जुन सिंह, आकाश कुमार प्रजापति, कमल किशोर चंद्रा, बबलू सहित महिला पदाधिकारी संगीता श्रीवास, द्रौपदी तिवारी, माधुरी ध्रुव, सांता मरावी, पिंकी महंत एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
