शारदा बिहार में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया श्रवण

05 Feb 2026 कोरबा: कोरबा के शारदा बिहार क्षेत्र में देवेन्द्र श्रीवास परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन जारी है। कथा के पांचवें दिन पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आयोजन स्थल पहुंचे और श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।

इस अवसर पर अग्रवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है तथा आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि जनवरी-फरवरी माह में देश के विभिन्न स्थानों पर श्रीराम कथा, अखंड नवधा रामायण, श्रीमद्भागवत कथा और श्री श्याम भजन महोत्सव जैसे आयोजन धूमधाम से हो रहे हैं, जो समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कथावाचक पंडित श्री अनिल शर्मा जी से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। व्यास पीठ से पं. शर्मा ने अपनी अमृतमयी वाणी में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि सुदामा प्रसंग सच्ची मित्रता, भक्ति, त्याग और समर्पण का मार्मिक संदेश देता है।

कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *