
26 March 2026 कोरबा: रामनवमी के पावन एवं पवित्र अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों एवं कोरबा क्षेत्र के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी का जीवन हम सभी के लिए आदर्शों की अमूल्य प्रेरणा है। उनका संपूर्ण जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा एवं कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। भगवान श्रीराम जी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के ऐसे महान प्रतीक हैं, जो हमें सदैव न्याय, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
श्री अग्रवाल ने कहा कि इस शुभ अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम भगवान श्रीराम जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ करें तथा एक समृद्ध, सशक्त और संस्कारित समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उन्होंने प्रभु श्रीराम जी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
