कोरबा। पवित्र पर्व गुड फ्राइडे के अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे का दिन प्रभु यीशु मसीह के त्याग, बलिदान और मानवता के प्रति उनके अपार प्रेम को स्मरण करने का दिन है। यह दिन आत्मचिंतन और प्रार्थना का प्रतीक है। प्रभु यीशु ने मानव जाति के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर प्रेम, करुणा और क्षमा का संदेश दिया।

श्री अग्रवाल ने प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना करते हुए कहा कि कोरबावासियों के जीवन में सुख-शांति, अमन-चैन, समृद्धि, प्रसिद्धि, प्रगति, वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति तथा दीर्घायु का आशीर्वाद बना रहे। उन्होंने कहा कि यह पवित्र पर्व हम सभी के जीवन में खुशी, आशा, प्रेम, करुणा और दया का प्रकाश फैलाए।
