कांग्रेस ओबीसी विभाग कोरबा शहर के जिलाध्यक्ष पद पर गजानंद साहु की पुनर्नियुक्ति

27 May 2026 कोरबा: कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग में गजानंद साहु को पुनः कांग्रेस ओबीसी विभाग कोरबा शहर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर एवं विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी की अनुशंसा पर तथा कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर द्वारा जारी की गई।

गजानंद साहु को दोबारा यह जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस संगठन एवं ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। बड़ी संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

पुनर्नियुक्ति के बाद गजानंद साहु ने जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा पहुंचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान संगीता श्रीवास, संजीदा बेगम, मनमोहन राठौर, माधुरी ध्रुव, शांता मंडावे, कुसुम भगत, हरवेंद्र सिंह, राजेश यादव, अमन पटेल एवं मनोज पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गजानंद साहु ने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कोरबा शहर में कांग्रेस ओबीसी विभाग को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *