छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है छेरछेरा पर्व – जयसिंह अग्रवाल

02 Jan 2026 कोरबा: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रतिवर्ष पौष शुक्ल स्नान-दान व्रत पूर्णिमा के पावन अवसर पर छेरछेरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व नई फसल के घर आने की खुशी का प्रतीक है तथा फसल उत्सव के रूप में धान दान की महान परंपरा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक संस्कृति, आपसी सहयोग, दान और सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ करने वाला पर्व है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत का संवाहक है। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने छेरछेरा पर्व के अवसर पर कोरबावासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली, वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श जीवन एवं दीर्घायु की मंगलकामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *