उन्नाव रेप केस को लेकर महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा का पुतला दहन

10 Jan 2025 कोरबा: उन्नाव रेप केस 2017 के मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के निर्देश पर देशभर में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। इसी क्रम में कोरबा में जिला महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी के नेतृत्व में ओपन थिएटर, घंटाघर के पास महिला कांग्रेस ने भाजपा का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आठ वर्ष बाद इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि जांच अधिकारी ने दुर्भावना और कपटपूर्ण तरीके से जांच की, जिससे आरोपियों को लाभ मिल सके। यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक और न्याय प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न खड़े करने वाला है।

जिला महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के प्रभाव में आकर जांच अधिकारी ने जानबूझकर जांच को कमजोर किया, ताकि तथ्यों में हेरफेर कर आरोपियों को लाभ मिल सके। जबकि पीड़िता और उसका परिवार पिछले कई वर्षों से न्याय की राह देख रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने स्वयं कहा है कि उसे और उसके परिवार को अलग–अलग पक्षों से लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

श्रीमती द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस हमेशा से जनहित और न्याय की लड़ाई में आगे रही है और आगे भी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान “नारी के सम्मान में कांग्रेस मैदान में” तथा “अत्याचारी को फांसी दो” जैसे नारे लगाए गए।

इस मौके पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, सुकसागर निर्मलकर, प्रदेश सचिव विकास सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, आरिफ खान, पालूराम साहु, मनहरण राठौर, रामकुमार राठौर, जवाहर निर्मलकर, पवन विश्वकर्मा, परमानंद सिंह, माधुरी ध्रुव, शांता मंडावे, सीमा उपाध्याय, ममता अग्रवाल, पुष्पा पात्रे, संगीता श्रीवास्तव, दुर्गा सिंह, गीता महंत, टिंकी महंत, सकीला बेगम, आरफा बेगम, मीरा सिंह, मधुबाई पटेल, शांति मरावी, संगीता यादव, दुर्गा महंत, शारदा महंत, झलकुंवर ठाकुर, शालु पनरिया, रेवती पंडित, शायदा खान, लतानंद, सोनी कर्ष, नीरा देवी, गणेश दास महंत, कुजबिहारी साहु, सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास, रिखीराम श्रीवास, घनश्याम कुमार, चुड़ावन दास, कमल किशोर, सतीश राठौर, अनिल कुमार, बनारसी यादव, अनवरा रजा, दावेन बेक सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *