गजानन महाराज प्रकट दिवस समारोह में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

09 Feb 2026 कोरबा: बुधवारी स्थित महाराणा प्रताप नगर चौक के पास श्री गजानन सांई मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संयुक्त महाराष्ट्र सेवा मंडल एवं गणेश सेवा समाज के तत्वाधान में श्री गजानन महाराज प्रकट दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने गजानन महाराज सहित मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कोरबावासियों के वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि श्री गजानन विजय ग्रंथ अपने आप में सिद्ध ग्रंथ है, जिसके पारायण से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त महाराष्ट्र सेवा मंडल एवं गणेश सेवा समाज द्वारा प्रतिवर्ष प्रकट दिवस समारोह आयोजित किया जाता है, जिसमें उन्हें हर वर्ष शामिल होने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री अग्रवाल ने भंडारे में प्रसाद वितरण किया तथा स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *