सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखी गहरी आस्था

11 Feb 2026 कोरबा: सेक्टर-5 बालको स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में श्रीराम लला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हनुमान मंदिर परिसर में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के पश्चात श्रीराम कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लिया। कथा के दौरान आचार्य द्वारा श्रीराम-भरत मिलन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरे परिसर में भक्ति-भाव का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अखंड नवधा रामायण, श्रीराम कथा, श्रीमद्भागवत कथा एवं शिव कथा जैसे धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं तथा भ्रातृत्व भाव को सुदृढ़ करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *