पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर दी शुभकामनाएँ, कहा – शिव कृपा से मिलती है शांति और समृद्धि

14 Feb 2026 कोरबा: महाशिवरात्रि व्रत पर्व की पावन बेला पर कोरबा के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने समस्त कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में व्रत और पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आत्मिक अनुशासन और आत्मशुद्धि का माध्यम हैं। महाशिवरात्रि का पर्व विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना का दिन है, जिसका हिंदू धर्म में अत्यंत महत्त्व बताया गया है। इस दिन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया पूजन, जप और व्रत मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव सदा अपने भक्तों का मंगल करते हैं तथा उन्हें ऐश्वर्य, संपत्ति, प्रगति, आदर्श, दीर्घायु, समृद्धि एवं यश प्रदान करते हैं। शिव को सृष्टि के पालनकर्ता, संहारकर्ता और कल्याणकारी देव के रूप में माना गया है, जो अपने भक्तों की हर पीड़ा हर लेते हैं और जीवन में संतुलन तथा शांति प्रदान करते हैं।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही आत्मिक उन्नति और मानसिक शांति के लिए व्रत का विधान प्रचलित है। व्रत रखने से आत्मा शुद्ध होती है, मन संयमित होता है और आत्मबल मजबूत बनता है। यह पर्व हमें संयम, सदाचार और सेवा की भावना को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश और क्षेत्र में शांति, खुशहाली और उन्नति बनी रहे तथा हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो। महाशिवरात्रि के अवसर पर उन्होंने समस्त शिवभक्तों के मनोरथ पूर्ण होने की प्रार्थना भोलेशंकर से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *