मनरेगा में कथित कटौती के विरोध में 24 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय का घेराव

23 Feb 2026 कोरबा: जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय मनोज चौहान एवं मुकेश राठौर ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है कि मनरेगा में सुधार के नाम पर केंद्र सरकार द्वारा रोजगार गारंटी योजना को कमजोर एवं समाप्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे ग्रामीण गरीबों और मजदूर वर्ग के हित प्रभावित हो रहे हैं।

इसी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 24 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजे कोरबा कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अजा. प्रकोष्ठ, अजजा. प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, वार्ड कमेटी, बूथ कमेटी, पार्षद, पूर्व पार्षद एवं पूर्व एल्डरमेन सहित समस्त कांग्रेस मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारी एवं सदस्यों से निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *