03 Sep 2025 कोरबा: विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शुक्रवार को पुराना स्टैण्ड, राम दरबार एवं भालूसटका में आयोजित दशहरा उत्सव समिति के रावण दहन कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में पहुंचकर श्री अग्रवाल ने दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है, यह हमें जीवन में धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।


