अंबेडकर जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में होगा कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील

13 April 2026 कोरबा: संविधान रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर, कोरबा में प्रातः 10:30 बजे अंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें डॉ. अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।

जिला अध्यक्षों ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक, एनएसयूआई, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अजा एवं अजजा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक कमेटी, मंडल कमेटी, वार्ड कमेटी और बूथ कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *